मंगलवार, मार्च 01, 2011

क्या से क्या हो गई


बड़ा भयंकर सपना देखा, जैसे रूह से जान निकल गयी।
दानवता ने गढ जीते है, मानवता कोने में सो गयी ॥
रिश्ते नाते भूल गए सब, नसीहतें अपमान सी हो गयी।
मेरी दोनो आँखे भी अब, आपस में अनजान सी हो गयी॥
भूल गए आँगन चौबारे, दूर से दीखते पिंजरे सारे।
जो धन्ना सेठ की कोठी थी, वो धन्ने के मकान सी हो गयी॥
हम जीते जागते डैड हो गए, कुछ दादा-दादी मैड हो गए।
जिंदगी ने पढ ी किताबे तो कितनी नादान सी हो गयी॥
अब राम रहीम में दूरी हो गयी, प्यार जहां था छूरी हो गयी।
कल जो सिंवैया ईद की थी, वो अब अब माह-ए-रमजान सी हो गयी॥
बे-ईमानी कहलाती थी, जो कल तक इस दुनियां में।
आज यहाँ पूजी जाती है, कितनों के ईमान सी हो गयी॥
शान रही थी रूप को ढ कना, कल तक की मर्यादा में।
अब तो शान उसी की है, जो लाख दिलों में जान सी हो गयी॥
जो माथे तिलक लगाते थे, नीयम से सर मुंडवाते थे।
अब जींस पहनते पंडित जी, टोपी चश्मा पहचान सी हो गयी॥
कृष्ण सुदामा के रिश्ते, कैसे उनसे नीभ जाते थे।
अब धन वालो से यारी रखना, कैसे अब वरदान सी हो गयी॥
नए नवेले सपनें है, यहाँ बेगाने से अपने है।
स्वप्न-लोक में भीड भरी है, सच्चाई सुनसान सी हो गयी॥
… 

1 टिप्पणी:






  1. प्रियवर भाई मनोज जी
    सस्नेह नमस्कार !

    वाकई दुनिया क्या से क्या हो गई… बहुत चिंता की बात है
    रिश्ते-नाते भूल गए सब, नसीहतें अपमान-सी हो गईं
    मेरी दोनो आंखे भी अब, आपस में अनजान-सी हो गईं


    अच्छा लिखा है…
    और श्रेष्ठ सृजन के लिए शुभकामनाएं हैं … … …


    - राजेन्द्र स्वर्णकार

    जवाब देंहटाएं